किश्तवाड़ में जवानों की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, आतकेवाद के खिलाफ दोहराया संकल्प

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के घात लगाकर की गयी गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है।
श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद किश्तवाड़ में दो बहादुर एसपीओ के शहीद होने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ है। आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई देश की रक्षा करने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति कायम रखने के सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।

.....

Next Post

स्कूल की शरारतों से बचपन के सपनों तक, बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा कीं यादें

Thu Nov 12 , 2026
मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) बाल दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने बचपन की सुनहरी यादों, स्कूल की शरारतों, दोस्तों के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों और अधूरे-अधूरे सपनों को साझा किया।सोनी सब के धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती की भूमिका निभा रहीं तोरल रासपुत्रा तथा […]

You May Like