गुम हुए मोबाइल पाकर खुश हुए लोग, पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे लोग

भोपाल. शहर में पुलिस की कार्रवाई से गुम हुए मोबाइल मिलने पर फरियादियों के चेहरों पर रौनक शनिवार को दिखी. धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर मोबाइलों की बरामदगी ने इस अभियान को और भी खास बना दिया. कंट्रोल रूम के सभागार कक्ष में पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल ने प्राप्त मोबाइल धारकों को बुलाकर उनका फोन सौंपा.

भोपाल, जोन-4 पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन की तलाश कर, मोबाइल मालिकों को वापस किया है. पुलिस को बरामद हुए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 17 लाख आंकी गई है. मोबाइल पाने वाले फरियादियों रितिका काले, हरीश, नसीर उद्दीन, गुलाम, रामअवतार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 2 से 3 महीने पहले मोबाइल फोन गुम हुआ था. पुलिस के सहयोग से अपना मोबाइल पाकर बहुत खुशी है. पुलिस प्रशासन लगातार ऐसी ही कार्रवाई करते हुए अपराध पर लगाम लगाए यही आशा है. पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल ने इस मौके पर कहा कि शहर के अधिकांश थानों में मोबाइल फोन के गुम होने की शिकायतें लगातार दर्ज हुई थी. पुलिस ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद किए.

Next Post

आत्मनिर्भर भारत से बढ़ेगी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में देश की ताकत

Sat Oct 18 , 2025
भिंड। ऊषा कॉलोनी में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रघुम्मन सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आत्मनिर्भरता देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत इस प्रतिस्पर्धा में विजयी हो। […]

You May Like