डेली कॉलेज चुनाव विवाद पहुंचा कलेक्टर कार्यालय, पूर्व छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर: डेली कॉलेज में चल रहा विवाद अब प्रशासन के स्तर तक पहुंच गया है. मंगलवार को हुई जनसुनवाई में ओल्ड डेलियंस पूर्व छात्र ने कलेक्टर को शिकायत देकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए.पूर्व छात्रों का कहना है कि डेली कॉलेज सोसायटी में नियमों के खिलाफ जाकर बिना पंजीकरण और बिना स्वीकृति के बदलाव किए गए हैं और इन्हीं के आधार पर चुनाव कराए जा रहे हैं. उनका आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध है और संस्था के पारंपरिक ढांचे को प्रभावित कर रही है.

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सोसायटी के नियम वर्ष 1954 से लागू हैं, जिनमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के गठन और चुनाव की स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित है. उनके अनुसार वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल दिसंबर 2025 तक है, इसलिए नियमों के मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी. पूर्व छात्रों ने यह भी मुद्दा उठाया कि पहले डेली कॉलेज के चुनाव कलेक्टर द्वारा कराए जाते थे, लेकिन इस बार एक रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिस पर आपत्ति जताई गई है.

एडीएम को सौंपा जांच का जिम्मा
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा एडीएम नवजीवन पंवार को सौंप दिया है. अब प्रशासन यह जांच करेगा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार हो रही है या नहीं.

Next Post

Hormuz Strait को खोलने के लिए लंदन में 30 से अधिक देशों की अहम सैन्य बैठक आज से शुरू

Wed Apr 22 , 2026
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 30 से अधिक देशों के सैन्य अधिकारी हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और समुद्री जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय अहम बैठक कर रहे हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Hormuz Strait को फिर से खोलने के लिए वैश्विक स्तर पर […]

You May Like

मनोरंजन