कार्यकर्ता युवा मतदाताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेः विधायक सिकरवार

ग्वालियर: संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर समस्त सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सेक्टर अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि अपने-अपने मतदान केन्द्रों कें अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के बीच नियमित रूप से पहुंचे और युवा मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोडे और आपकी इसी मेहनत से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से आयेगी। बैठक में मेयर इन काॅउसिल के प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्षगण विनोद जैन, देवेन्द्र सिंह, हितेन्द्र यादव, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे आदि मौजूद थे।

Next Post

एमपीएल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, कलेक्टर व एसपी ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर : ग्वालियर में एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ग्वालियर में शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे। टूर्नामेंट की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। इस बार एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों की टीमें भी भाग […]

You May Like