जबलपुर से निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, भारत बनेगा खेलों में महाशक्ति : राकेश सिंह

जबलपुर: रानीताल खेल परिसर में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव का गरिमामय समापन हुआ । समापन समारोह में विजेता-उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि राकेश सिंह और कार्यक्रम के संयोजक जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने पुरस्कार वितरित किये और साथ ही आशा जताई कि जबलपुर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से सामने आएंगे और पूरे विश्व में भारत और तिरंगे का मान बढ़ाएंगें।

सांसद खेल महोत्सव में वर्चुअल रूप से जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हम खेल में जीतते हैं या कुछ सीखते हैं। भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। जिससे देश का गौरव अपने चरम पर होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने का अभियान है।
छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच बना खेल महोत्सव: सांसद
समापन के मौके पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच सांसद खेल महोत्सव बना है। क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से देश के गांव गांव तक खेलों के माध्यम से अनेक खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त हुए हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर भी प्राप्त हुआ है, जो कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और युवाओं के प्रति उनका लगाव उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद के अनुसार इस महोत्सव के दौरान बच्चे,युवा ,बालिक-बालिकाओं के साथ साथ 11 से 60 साल तक की उम्र के हर वर्ग के खिलाड़ी एवं लोगों ने खेलों में शामिल होकर यह बताया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
विदित हो कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक खेलों के साथ पंचायत स्तर से की गई, जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने सामुदायिक भावना, समरसता और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत किया। गौरतलब है कि विगत 23 दिसंबर को रानीताल खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ था और फिर गुरूवार को तीन दिवसीय महोत्सव का समापन किया गया।
ये टीम जीतीं मैच
सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो खो सहित विभिन्न खेलों के फाइनल मैच हुए। पुरूष वर्ग में पनागर क्षेत्र की टीम ने क्रिकेट का खिताब जीता जबकि शहपुरा की टीम उपविजेता रही। वॉलीवॉल में जबलपुर विजेता और पनागर उपविजेता, फुटबॉल में रेल्वे क्लब विजेता और भारतीय क्लब उपविजेता रहा। खो-खो में जबलपुर शहर विजेता और बरगी उपविजेता, कबड्डी में पनागर विजेता और जबलपुर उपविजेता, रस्सा-कशी में मझौली विजेता और शहपुरा उपविजेता, हॉकी में हॉकी फीडर सेंटर सीनियए ए विजेता और हॉकी फीडर सेंटर जूनियर ए उपविजेता रहा। उधर महिला वर्ग में पाटन की टीम ने क्रिकेट के खिताब पर कब्जा किया वहीं शहपुरा की टीम उपविजेता रही। वॉलीवॉल में जबलपुर विजेता, पनागर उपविजेता, फुटबॉल में कैण्ट एल्वे क्लब विजेता, रांझी उपविजेता, खो-खो में जबलपुर शहर विजेता, पनागर उपविजेता, कबड्डी में जबलपुर विजेता, पनागर उपविजेता, रस्सा-कशी में जबलपुर विजेता, शहपुरा उपविजेता, हॉकी में वेस्ट सेंट्रल रेल्वे विजेता और हॉकी फीडर सेंटर जबलपुर उपविजेता रहे।
पुरूष वर्ग में इनको मिले पदक
पुरूष वर्ग के एकल मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में सुमित पटेल जबलपुर प्रथम, अंशुल कुशवाहा जबलपुर द्वितीय और विनय पटेल सिहोरा तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किये गये। 200 मीटर दौड़ में सुमित पटेल प्रथम, आरूष द्वितीय, अंशुल कुशवाहा तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में आरूष जोसफ प्रथम, सुमित वंशकार द्वितीय, आर्यन ठाकुर तृतीय। 800 मीटर दौड़ में वैभव बेन प्रथम, उज्जवल द्वितीय, धनराज चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में खेमसिंह पटेल प्रथम, शुभम मिश्रा द्वितीय और शुभम झारिया तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में विनय पटेल प्रथम, नवाज खान द्वितीय और राहुल दुबे तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक में शशांक तिवारी प्रथम, अंकित राय द्वितीय और शरांश चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन की दलीय स्पर्धा में जबलपुर प्रथम, शहपुरा द्वितीय और बरगी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कुश्ती के मुकाबलों में 40 किलो वर्ग में राजवीर यादव प्रथम, शाहील भट्ट द्वितीय, आदित्य पासी तृतीय स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम वर्ग में चरणजीत वंशकार प्रथम, शाहील बेन द्वितीय, और अर्जुन चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम वर्ग में कमलजीत वंशकार प्रथम, आयुष सिंगरहा द्वितीय और शिवा पांडे तृतीय स्थान पर रहे।

55 किलो वर्ग में अखिल श्रीपाल प्रथम, अभिजीत वंशकार द्वितीय और अर्जुन मरकाम तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलो वर्ग में नंदू चक्रवर्ती प्रथम, वीर यादव द्वितीय और हिमांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे। 60 प्लस किलोग्राम वर्ग में चेतन धनगर प्रथम, लकी यादव द्वितीय और देवेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के हिसाब से प्रदान किये गये।
महिला वर्ग के ये रहे परिणाम
एकल वर्ग के महिला मुकाबलों में एथलेटिक्स में 100 मीटर की दौड़ में अवनि साहू प्रथम स्थान पर रहीं, शिवांगी तोमर द्वितीय, सुष्मिता मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मुस्कान पटेल प्रथम, अवनि साहू द्वितीय, शिवांगी तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मुस्कान पटेल प्रथम, जयश्री वीरांगना गौंड द्वितीय और प्रीति ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में श्रेया कहार प्रथम, अनुश्री द्वितीय और अनुष्का पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अनुश्री सिंह प्रथम, अनुष्का पटेल द्वितीय और कामिनी श्रीपाल तृतीय स्थान पर रहीं।

लंबी कूद का स्वर्ण पदक मंशी बर्मन ने जीता, द्वितीय स्थान पर निकिता वंशकार और तृतीय स्थान पर आस्था पटेल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। गोला फेंक में चांदनी पटेल को प्रथम, सान्या चक्रवर्ती को द्वितीय और शिवंशी श्रीपाल को तृतीय स्थान मिला। बैडमिंटन की दलीय स्पर्धा में जबलपुर को प्रथम, बरगी को द्वितीय और सिहोरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग के कुश्ती मुकाबलों में शैली सिंह, सृष्टि सेन और जाग्रति यादव ने स्वर्ण पदक जीते वहीं रजत पदक पर तपेश्वरी कोरी, प्राची यादव और सोनम राय ने कब्जा किया। कांस्य पदक वैशंवी यादव, अंशु पटेल को प्राप्त हुये।

Next Post

जबलपुर में धान उपार्जन: कंप्यूटर ऑपरेटरों की फर्जी तैनाती से करोड़ों की हेराफेरी की आशंका

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में एक और अनियमितता सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 89 केंद्रों पर चल रही धान खरीदी में कई ऐसे के केंद्र हैं जहां कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गोलमाल चल […]

You May Like