माल यातायात से 6079.02 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में माल यातायात में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल परिवहन से ₹6079 करोड़ 02 लाख का ऑरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया।

यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 5280 करोड़ 14 लाख की तुलना में 15.13 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, यह रेल बोर्ड द्वारा निर्धारित 5487 करोड़ 18 लाख के लक्ष्य से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसमें जबलपुर मंडल को 4259 करोड़ 56 लाख, भोपाल मंडल को 896 करोड़ 38 लाख और कोटा मंडल ने 923 करोड़ 08 लाख अर्जित किए।

Next Post

भला हमें कौन रोकेगा, हमारे लिए हेलमेट जरूरी नहीं !

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: एक तरफ जबलपुर पुलिस शहरभर में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाकर आम लोगों को नियमों का पालन करने की सलाह दे रही है, वहीं दूसरी तरफ खुद पुलिसकर्मी ही ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा […]

You May Like