छत्तीसगढ़ में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू, नक्सल उन्मूलन पर तेज़ी से आगे बढ़ रही सरकार : अरुण साव

रायपुर, 28 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सम्मेलन में नक्सल समस्या और उससे जुड़े सुरक्षा आयामों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। श्री साव ने बताया कि नक्सलवाद कभी राज्य की आंतरिक सुरक्षा और विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौती था लेकिन लगातार चल रहे अभियान और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते अब यह सिर्फ कुछ जिलों तक सीमित रह गया है।

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की दिशा पहले से कहीं अधिक स्पष्ट और प्रभावी हुई है। उनके अनुसार, “डबल इंजन सरकार तेज़ गति से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। हालात अब नियंत्रण में हैं और नक्सल प्रभाव समाप्ति के करीब है।”

इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म नहीं भरे जाने के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। श्री साव ने कहा कि मतदाता सूची के लिए तय नियम और प्रक्रिया होती है। अभी प्रारंभिक सूची जारी की जानी है, जिसके बाद दावा-आपत्ति का चरण होगा। सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी की जाएंगी।

 

 

 

 

 

Next Post

जीडीपी के आंकड़े सरकार की नीतियों और सुधारों का प्रतिबिंब: मोदी

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में जोरदार वृद्धि के आंकड़ों को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये केंद्र सरकार की नीतियों के सुधारों को प्रतिबिंबित करते हैं। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों […]

You May Like