मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

सिंगरौली : ऊर्जा नगरी सिंगरौली में बीते शनिवार की रात उत्सव, संस्कृति और जनउत्साह के रंगों में पूरी तरह रंगी नजर आई, जब बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में सिंगरौली महोत्सव 2026 एवं नगर गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।उक्त आयोजन में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की सक्रिय भूमिका, व्यवस्थाएं और आत्मीय आतिथ्य विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्टेडियम तालियों की गूंज और स्वागत नारों से गूंज उठा।

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम को आकर्षक रोशनी, भव्य मंच सज्जा और सांस्कृतिक थीम से सजाया गया था। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। महोत्सव में जिले की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और विकास की झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सिंगरौली प्रदेश की ऊर्जा राजधानी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला जिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
लोकप्रिय गीतों पर देर रात तक लोग रहे झूमते
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण उस समय देखने को मिला जब सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी दमदार प्रस्तुति से पूरे स्टेडियम को संगीतमय बना दिया। उनके भक्तिमय एवं लोकप्रिय गीतों पर देर रात तक लोग झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कैलाश खेर की प्रस्तुति ने महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके, राज्यमंत्री राधा सिंह, कान्त देव सिंह, विनोद यादव, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, ओम जैन सहित अन्य मौजूद रहे

Next Post

कालभैरव में 500 रुपए के शीघ्र दर्शन से 5 दिन में 25 लाख की आय

Sun May 24 , 2026
उज्जैन: कालभैरव मंदिर में 20 मई से शुरू हुई 500 रुपए की शीघ्र दर्शन व्यवस्था से मंदिर समिति को महज पांच दिनों में लगभग 25 लाख रुपए की आय हुई है। भीड़ और गर्भगृह में दबाव बढऩे के कारण अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को आम दर्शनार्थियों के लिए 500 […]

You May Like