जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस पुलिस ने भीमनगर में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है। हालांकि, शातिर आरोपी भागने में कामयाब रहा।ग्वारीघाट थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि सूचना थी कि भीमनगर पानी की टंकी के नीचे रहने वाला शिब्बू गोस्वामी अपने घर पर भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक जमा कर चुका है और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत पर दबिश दी।
मौके पर शिब्बू गोस्वामी दो प्लास्टिक की बोरियां लेकर बैठा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस बल पर पड़ी, वह भागने लगा। पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने जब मौके पर छूटी दोनों संदिग्ध बोरियों को खोलकर चेक किया, तो कुल 343 पाव अवैध देशी शराब ठंसकर भरी हुई थी। आरोपी शिब्बू गोस्वामी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
