बीना। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य पूर्वा सांगलीकर के मार्गदर्शन में सेफर इंटरनेट डे पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत डॉ प्रदीप कुमार अतुलकर ने विषय संबंधित इंटरनेट के सदुपयोग, पासवर्ड को सेट करने के तरीके, विभिन्न इंटरनेट साइट्स को उपयोग करने के तरीके, साइबर सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों से साझा की। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. शुभी जैन ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ विकास कुमार, डॉ प्रतिभा राज, चंद्रभान साकेत, डॉ अशोक यादव, डॉ रूपाली जैन, डॉ शुभी जैन,अनिल विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र अहिरवार, डॉ जागृति त्रिपाठी, दामोदर पटेल, डॉ रफी अहमद एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया ।
