ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से 28 मार्च से शुरू होने वाले समर सीजन में हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना है। यदि यह योजना सफल होती है, तो ग्वालियर के यात्रियों को इन तीन प्रमुख शहरों से सीधा हवाई संपर्क मिल जाएगा। वर्तमान में ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं।
हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए उड़ानें शुरू करने के प्रयास लंबे समय से जारी हैं। इन शहरों के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई उड़ानों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन सेवाओं के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्वालियर एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
वर्तमान में ग्वालियर से तीन उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 900 से 950 यात्री सफर करते हैं। मासिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 25 हजार यात्री हवाई यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के डायरेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि समर सीजन में हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है
