पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री मौर्य सड़क हादसे में घायल, बैतूल रेफर

मुलताई। लोक निर्माण विभाग मुलताई में पदस्थ उपयंत्री सोमवार को बुंडाला बांध के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी बाइक को एक टवेरा वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है उपयंत्री राकेश मौर्य सोमवार सुबह बाइक से मुलताई से आमला जा रहे थे। इस दौरान बुंडाला बांध के पास टवेरा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे राकी मौर्य के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। जिन्हे तत्काल नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने से उपचार के लिए बैतूल रेफर किया है।घटना की जानकारी मिलते एसडीओ सुनील सोलंकी सहित विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तथा उनका हालचाल जाना। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस, मालवा के विकास की नई लाइफलाइन: सीएम डॉ यादव 

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास की बात पर हम सब एक हैं। सबके साझा प्रयासों से हम मध्यप्रदेश को देश के विकसित प्रदेशों की श्रेणी में लेकर आएंगे। प्रदेश में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारियों के कल्याण के लिए मिशन मोड पर काम जारी है। […]

You May Like