
बागली।शासन के आदेश अनुसार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बागली में एवं उप जेल बागली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ हेमंत पटेल के मार्गदर्शन में किया गया शिविर में मनोरोग चिकित्सा धर्मेंद्र प्रजापति द्वारा कुल 41 मानसिक रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया गया साथी मनोरोग चिकित्सक धर्मेंद्र प्रजापति एवं डाक्टर पटेल द्वारा शिविर में आए रोगियों एम परिजनों को व्याख्यान के माध्यम से समझाया कि मानसिक रोग किसी एक कारण से नहीं, बल्कि जैविक, मनोवैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन से होते हैं। इनमें आनुवंशिकी परिवार में मानसिक बीमारी का इतिहास मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन न्यूरोट्रांसमीटर में गड़बड़ी गंभीर तनाव या आघात बचपन का दुर्व्यवहार, प्रियजन की मृत्यु, आदि और पर्यावरणीय कारक जैसे सिर की चोट, खराब पोषण, विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना, नशीली दवाओं और शराब का अत्यधिक सेवन शामिल हैं । शिविर में डॉ दिनेश सोलंकी , बि ई ई राधे श्याम चौहान , नन्दकिशोर मोहवाल ‘ अनिल ठाकरे ,योगिता योगी ‘मानसी गुप्ता ‘ रेणुका धुर्वे एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष रूप से उपस्थित रह कर सहयोग करा ।
