श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का 65वां पाटोत्सव का समापन

मंदसौर। भागवत विचार संस्थान एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, मंदसौर में प्रतिष्ठा वर्ष के 65वें पाटोत्सव पर्व के अवसर पर 11 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्तिक पूर्णिमा से प्रारम्भ इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का पवित्र अभिषेक, आरती एवं भव्य प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय कथा व्यास पं. रूद्रदेव त्रिपाठी (जावद) के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा प्रवाहित हुई। साथ ही पं. राधेश्याम व्यास, पं. कुलदीप जोशी (साकरिया) तथा बाल कथा व्यास पं. शिवम शास्त्री (पंचेड़) द्वारा श्रीराम कथा तथा श्रीकृष्ण लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया गया। भागवताचार्य पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री ने आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों का सरल व्याख्यान प्रस्तुत कर श्रोताओं को लाभान्वित किया।

प्रतिदिन संतों एवं प्रबुद्धजनों के उद्बोधन भी हुए, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। आयोजन समिति के राधेश्याम मारू एवं प्रद्युम्न शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव के 65वें पर्व पर आयोजित इन 11 दिवसीय धार्मिक गतिविधियों में मंदसौर सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों भक्तों ने पहुँचकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

समापन पर गुरूकुल के बटुकों, ब्राह्मणों, मंदिर सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का ब्रह्मभोज भी आयोजित किया गया।

Next Post

शासकीय कन्या छात्रावास काबरीसेल की अधीक्षिका निलंबित, BEO को हटाने के निर्देश 

Sat Nov 15 , 2025
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि शासकीय कन्या आश्रम काबरीसेल विकास खण्ड क‌_ीवाडा में निवासरत कुमारी कृतिका बघेल जो कि कक्षा 2 की छात्रा है, जो दिनांक 15 नवंबर 2025 को नाश्ता करने के बाद अचानक शौचालय में चक्कर आने से गिर गई , तुरन्त आश्रम में निवासरत […]

You May Like