स्पाइसजेट में प्रमोटर समूह करेगा 294.09 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को घोषणा की कि उसके संस्थापक और प्रमोटर समूह कंपनी में 294.09 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि यह निवेश 13,14,08,514 वारंट को समान संख्या में इक्विटी शेयरों (13.14 करोड़ शेयर) में बदलकर किया जाएगा। इस निवेश से स्पाइसजेट में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी मौजूदा 29.11 प्रतिशत से बढ़कर 33.47 प्रतिशत हो जाएगी।

कंपनी के अनुसार, यह धनराशि प्रमोटर ग्रुप की सहयोगी कंपनी स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निवेश की जाएगी। कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह 3.15 करोड़ इक्विटी शेयरों का निपटान कर रहे हैं, जिससे प्राप्त राशि का उपयोग स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड को वारंट के बदले शेयर आवंटन के समय शेष 75 प्रतिशत राशि को आंशिक रूप से निधि देने के लिए किया जाएगा। स्पाइसजेट के बोर्ड या बोर्ड समिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिसमें वारंट कंवर्जन के तहत इक्विटी शेयर आवंटन को मंजूरी दी जाएगी।

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, “यह ताजा निवेश हमारी एयरलाइन और उसके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पूंजी हमारी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी और विकास को गति देगी। स्पाइसजेट हमेशा से एक लचीली एयरलाइन रही है और इस नई पूंजी के साथ हम अपने परिचालन विस्तार और नए अवसरों को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Next Post

फरवरी में थोक महंगाई 0.06 प्रतिशत बढ़कर 2.38 प्रतिशत पर

Mon Mar 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) खाद्य वस्तुओं, अन्य विनिर्मित वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और वस्त्रों की कीमतों में इजाफा होने से इस वर्ष फरवरी में देश की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई इसके पिछले महीने जनवरी के 2.31 प्रतिशत के मुकाबले 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 2.38 प्रतिशत […]

You May Like