सुनार नदी किनारे मिले गौ वंश के अवशेष,पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए भेजा सागर

दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी किनारे मंदिर समीप सोमवार की सुबह गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया. हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने गौ हत्या की बात कहते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.तत्काल पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद वेटरिनरी विभाग के डॉक्टरों की मौजूदगी में अवशेष को जांच के लिए सागर एफएसएल भेजा गया है.जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ की सुनार नदी में एक मंदिर के समीप सोमवार की सुबह कुछ गौवंश के अवशेष पड़े हुए दिखाई दिए. जिसमें पैर व कुछ अन्य अंग शामिल थे.हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर तत्काल इसकी सूचना नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ प्रशीता कुर्मी को दी.सूचना मिलती हुई देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, सीएसपी एचआर पांडे, एएसआई रमाशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य भी घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने पुलिस से कहा गौ वंश की हत्या कर अन्य अवशेषों को नदी में बहा दिया है,बाकी अंग मौके पर पड़े हुए हैं.पुलिस ने वेटरिनरी विभाग को सूचना दी.इसके बाद डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पड़े अवशेष को जांच के लिए सागर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. घटना से आक्रोशित होकर हिंदू संगठन के लोगों ने दमोह छतरपुर हाईवे पर कुछ देर प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गौ वंश की हत्या की गई है या किसी मृत मवेशी को यहां इस तरह निर्मम तरीके से काटा गया है.हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस के द्वारा कही गई है.

Next Post

कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा सभागृह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सभागृह में सोमवार को स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया, वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जोशी के […]

You May Like