
टीकमगढ़।मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुर गांव के पास स्थित गोंड बाबा के स्थान पर एक व्यक्ति की नरबलि देने का मामला सामने आया है. व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक का नाम सतगुवां निवासी अखिलेश कुशवाहा बताया जा रहा है. बताया गया है कि जिस जगह नरबलि दी गई उस स्थान पर तांत्रिक क्रिया भी हुई. घटना की जानकारी लगते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
