कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा सभागृह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सभागृह में सोमवार को स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया, वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जोशी के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जोशी जी ने बागली जैसे आदिवासी अंचल से जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की और प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। वे एक सच्चे कार्यकर्ता, ईमानदार और जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता थे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने जोशी जी को त्याग, तपस्या और ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके जीवन से हर कार्यकर्ता को सेवा और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जोशी जी को राजनीतिक संत बताते हुए कहा कि उन्होंने सादगी और सद्विचार से राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को जोशी जी के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि जोशी जी ने विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा का आदर्श स्थापित किया। उनके विचार और आदर्श सदैव सभी को प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर कैलाश जोशी फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मंच पर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर श्रीमती मालती राय, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा सहित कई नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में जोशी के जीवन और उनके कार्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

Next Post

15 जुलाई जी एक्शन पर होगा ‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Tue Jul 15 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जी एक्शन पर ‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 जुलाई को होगा। ‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 15 जुलाई को शाम 7:30 बजे जी एक्शन पर होगा। सूर्या कथिर कक्कल्लर और के. कार्तिकेयन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर.सरथकुमार एक सख्त और जिम्मेदार पुलिस […]

You May Like