आयुक्त ने शहर में निर्माणधीन सड़कों का किया निरीक्षण

इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर में मास्टर प्लान के साथ कई सड़को का निर्माण किया जा रहा है. आज निगम आयुक्त ने शहर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता, लेवलिंग, सुरक्षा मानकों और समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए.आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज सुबह शहर में मालवीय नगर गली नंबर.2 में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया.

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा पूर्व में इस मार्ग के चौड़ीकरण के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. फिलहाल सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसके बाद आयुक्त यादव ने मास्टर प्लान की खजराना से जमजम चौराहा, जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तथा स्टार चौराहे से एडवांस एकेडमी तक निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा यातायात को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. आयुक्त यादव ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता मानकों ध्यान रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष पालन करने के आदेश भी दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल, उप यंत्री पराग अग्रवाल सहित जनकार्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

फिर धार्मिक जुलूस के कारण शहर में यातायात का बना कचूमर

Fri Dec 26 , 2025
इंदौर: आज फिर शहर में एक धार्मिक जुलूस के कारण यातायात का कचूमर निकल गया. शहर के मध्य क्षेत्र में ऐसी कोई सड़क नहीं थी, जहां पर वाहन गुत्थम गुत्था नहीं हो रहे हो. खास बात यह है कि किसी भी जगह यातायात पुलिस व्यवस्था संभालते नजर नहीं आई. इस […]

You May Like