15 जुलाई जी एक्शन पर होगा ‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) जी एक्शन पर ‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 जुलाई को होगा।

‘हिट लिस्ट’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 15 जुलाई को शाम 7:30 बजे जी एक्शन पर होगा। सूर्या कथिर कक्कल्लर और के. कार्तिकेयन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर.सरथकुमार एक सख्त और जिम्मेदार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे वहीं विजय कनिष्क अपनी पहली फिल्म में ही ऐसी छाप छोड़ते हैं जो एक नए सितारे के आने का एहसास कराती है।

‘हिट लिस्ट’ एक आम और अहिंसक इंसान की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक नकाबपोश उसकी माँ और बहन को अगवा कर लेता है। और अपनों को बचाने के लिए वह फँस जाता है एक ऐसे खेल में, जहाँ हर क़दम पर खुलते हैं चौंकाने वाले राज़ और गहराता है नकाबपोश की पहचान का रहस्य।

 

Next Post

स्नातक छात्रा द्वारा आत्मदाह का प्रयास का मामला ,कॉलेज प्रिंसिपल गिरफ्तार, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Tue Jul 15 , 2025
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा में सरकारी फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की स्नातक छात्रा, जो एक सहायक प्रोफेसर द्वारा कथित तौर पर ‘यौन उत्पीड़न’ के मामले में न्याय न मिलने पर आत्मदाह का सहारा लेने के बाद अभी भी जीवन-मौत से जूझ रही है। वहीं पुलिस ने आज उच्च शिक्षण संस्थान के […]

You May Like