ग्वालियर: डॉक्टरों और मरीजों को आने-जाने में परेशानी ना आये और बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिये जयारोग्य चिकित्सालय से एक हजार बिस्तर अस्पताल के बीच अण्डरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आज गुरूवार से आगामी लगभग 8 महीने तक इसके निर्माण के चलते कस्तूरबा चौराहे से आमखो मार्ग पूरी तरह से बन्द रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले आम और सवारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जायेगा।
ग्वालियर से जेएएच से न्यू जेएएच के बीच आने-जाने के लिये बाहरी रास्ते का उपयोग होता है। जिससे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में मरीज शिफ्ट करने, राउण्ड के लिय डॉक्टरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज शिफ्ट करते समय या फिर डॉक्टर आते-जाते समय सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में मरीजों और डॉक्टरों की यह परेशानी दूर करने के लिये जेएएच अस्पताल और एक हजार बिस्तर अस्पताल के बीच अण्डरपास निर्माण कार्य किया जायेगा। जिसका काम बुधवार से शुरू कर दिया, जिसके चलते लगभग 8 महीने तक यह रास्ता सवारी वाहनों के लिये बन्द रहेगा। शहर के मुरार, ठाठीपुर, सिटीसेंटर, झांसी रोड जैसे मुख्य एरिया से कम्पू जाने के लिये मुख्य रास्ता है। लेकिन अब यहां 8 माह तक वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
