दतिया में अवैध डॉक्टर के इलाज से नवविवाहिता की मौत

दतिया: दतिया के जिगना में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कथित बंगाली डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और दवा देने का आरोप लगाया है। जिगना थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका काजल अहिरवार की शादी दो माह पहले ओमप्रकाश अहिरवार से हुई थी। काजल को गले में दर्द और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे गांव के कथित डॉक्टर सागर विश्वास के पास ले गए।

आरोप है कि उसने गलत दवा और इंजेक्शन दिया जिससे काजल की हालत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे निजी लाडो रतन अस्पताल और फिर जिला अस्पताल दतिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि सागर विश्वास के पास अंग्रेजी दवा देने या इंजेक्शन लगाने की कोई मान्यता प्राप्त योग्यता नहीं है। वह जिला अस्पताल में पदस्थ नहीं है और न ही कहीं पंजीकृत है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज कर, सागर विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रचना माहौर का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Post

विधायक चौधरी ने दीवानगंज में 72 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें

Fri Aug 15 , 2025
दीवानगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दीवानगंज स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 72 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. चौधरी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं के तहत दूरस्थ […]

You May Like