विधायक चौधरी ने दीवानगंज में 72 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें

दीवानगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दीवानगंज स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 72 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

डॉ. चौधरी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं के तहत दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे सुगमता से विद्यालय आ-जा सकेंगे।

Next Post

पीएमश्री नवोदय विद्यालय के 560 छात्रों ने स्वयं को हॉस्टल में किया बंद

Fri Aug 15 , 2025
सतना: जिले के नागौद तहसील के रहिकवारा में पीएमश्री नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने प्राचार्य और प्रबंधन की मनमानी का अनोखे तरीक से विरोध जताया। कलेक्टर को बुलाने और समस्या सुनाने की मांग […]

You May Like

मनोरंजन