बेलारूस ने रूसी एसयू-30एसएम2 विमानों की नयी खेप हासिल की

मिन्स्क, 15 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) बेलारूस की सेना ने रूस से आधुनिक बहुउद्देशीय सैन्य विमान एसयू-30एसएम2 की एक नयी खेप हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।.

मंत्रालय ने कहा कि ये विमान मिन्स्क और माॅस्को के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के हिस्से के रूप में प्राप्त हो रहे हैं।

बेलारूस वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई राचकोव ने कहा कि आधुनिक एसयू-30एसएम2 में अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लक्ष्य का पता लगाने की क्षमता लगभग तीन गुनी है। इसके साथ ही इसमें नए वैमानिकी, नेविगेशन उपकरण और उन्नत हथियार भी हैं जिनमें निर्देशित मिसाइलें और बम शामिल हैं।

श्री राचकोव ने कहा कि बेलारूस को इस वर्ष की शुरुआत में उन्नत विमानों की पहली खेप प्राप्त हुयी थी और पायलट उनके साथ प्रशिक्षण लेकर वायु रक्षा अभियान चला कर रहे हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू : मोदी

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे युवा भविष्य का आधार हैं और रोजगार उन्हें मजबूती प्रदान करेगा इसलिए देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना बनाई गयी है जो आज से ही लागू की जा […]

You May Like