रीवा/चाकघाट: नगर में स्वच्छता अभियान के नाम पर भले ही रैली निकाली जाए य स्वच्छता अभियान में अच्छे अंक प्राप्त कर लिए जाएं लेकिन हकीकत की धरातल में चाकघाट नगर में बढ़ती गंदगी पर कोई रोक नहीं लग पा रहा है। दिन प्रतिदिन नगर में गंदगी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चाकघाट की प्रमुख तमसा नदी में के तट पर जहां एक और नगर परिषद प्रशासन का सूचना बोर्ड लगा है की नदी में गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी एवं500 /रुपए का अर्थ दंड देना होगा।
ठीक वहीं सूचना बोर्ड के बगल में बघेड़ी क्षेत्र के वार्ड क्र.14 का गंदा पानी खुले रूप में नदी में बहाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क का निर्माण कराने वाली एजेंसी ने सड़क के किनारे बने बस्ती के गंदे पानी को निकालने के लिए जो पक्की नाली बनाई है उसे सीधे तमसा नदी में मिला दिया गया है। बघेड़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का पूरा गंदा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने पक्की नाली से होकर सीधे नदी में प्रवेश कर रहा है।
हालांकि नगर परिषद ने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का सूचना बोर्ड भी लगा रखा है, लेकिन यह सूचना बोर्ड महज एक दिखावा है। नगर परिषद गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से नहीं रोक पा रहा है और न ही परिषद द्वारा पक्की नाली के माध्यम से सीधे नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए कोई कार्यवाही ही की जा रही है
