दमोह:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार सुबह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने तहसील ग्राउंड पहुंचकर फाइनल परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम आरएल बागरी, डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत, उद्यानिकी विभाग के यश कुमार, डीईओ एसके नेमा, डीपीसी मुकेश कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार व रचना मिश्रा सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
