दमोह: बारिश के दौरान भी भगवान श्री गणेश का विसर्जन दमोह शहर के फुटेरा तालाब, बेलाताल, राज नगर, मुकेश नायक कॉलोनी, पुराना तालाब के अलावा अन्य तालाबों में देर रात तक जारी रहा।अभी दमोह शहर के फुटेरा तालाब पर क्रेन और नाव के माध्यम से विसर्जन का सिलसिला जारी है। कुछ नाव कर्मियों के बीच विवाद हो जाने से नाव से अधिक मूर्तियां विसर्जित नहीं हो पा रही हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। विसर्जन स्थलों पर तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़ और सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, डीएसपी प्रशिक्षु शिवप्रसाद कंगाली, टीआई नेहा गोस्वामी, एसडीईआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे, टीआई मनीष कुमार, टीआई देहात, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, टीआई अमित मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद है और व्यवस्था को नियंत्रित किए हुए है।
बताया जा रहा है कि अभी 10 से अधिक मूर्तियां और विसर्जित होना शेष है।खास बात इस बार यह है की बारिश के बाद भी पुलिस अधिकारी और छाता, रेनकोट पहनकर ड्यूटी कर रहेहैं। इस बार वन विभाग भी विशेष रूप से सहयोग देरहा है।
साथ ही घंटा घर पर हिंदू गर्जना कपिल सोनी, मोंटी रैकवार के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। जहां सभी मूर्तियों का सम्मान किया गया।
फुटेरा तालाब पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के अलावा और भी उपकरण और नगर पालिका की टीम मौजूद है।
