भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी नहीं खेलेंगे

बेलफास्ट, 26 जून (वार्ता) भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी 20 में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेलेंगे। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ” यह हमारे लिए नई पिच है और बेलफ़ास्ट में हममें से अधिक लोगों ने पहले नहीं खेला है इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। उन्होंने (गौतम गंभीर) खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की सलाह दी है। हमें परिस्थितियों में जल्द से जल्द ढलना होगा। हमारा अभ्यास सत्र काफ़ी अच्छा रहा। हम एक समय में एक मैच के बारे में ही सोचना चाहते हैं। मैं हमेशा यही कहता हूं कि चीज़ों को सिंपल रखना है और वर्तमान में बने रहने की कोशिश करनी है। वैभव सूर्यवंशी आज नहीं खेल रहे हैं। हमारे दल में काफ़ी अनुभव है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हालिया समय में भारत के लिए काफ़ी अच्छा किया है। फ़िलहाल हम तीन तेज़ गेंदबाज़ और एक ऑलराउंडर के साथ जा रहे हैं।”

आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने कहा कि यह पिच काफ़ी अच्छी लग रही है, हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करने में भी समस्या नहीं है। जय मुंद्रा और मैट होलार्ड डेब्यू कर रहे हैं। टीमें आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

Next Post

जापान नॉकआउट मैच में ब्राजील से भिड़ेगा

Fri Jun 26 , 2026
डलास, 26 जून (वार्ता) स्वीडन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद जापान ने गुरुवार को फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। ब्राज़ील के खिलाफ़ राउंड-ऑफ-32 का मुश्किल मुकाबला सामने होने के बावजूद, ‘समुराई ब्लू’ (जापान की टीम) अपने अंतिम लक्ष्य – टूर्नामेंट […]

You May Like