दमोह:खेलो इंडिया यूथ गेम्स अठारह वर्ष से कम बालिका हॉकी चयन प्रक्रिया का शुभारंभ म.प्र. शासन के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल के आतिथ्य में हॉकी टर्फ मैदान पर हुआ.मंत्री श्री पटेल ने भारत सरकार की खेलो इंडिया गेम्स योजना को खिलाडियो के प्रदर्शन को बेहतर प्लेट फार्म बताया. प्रदेश के विभिन्न जिलो से आयी बेटियो को शुभकामनाये दी.
मंत्री का स्वागत राजेश सालोमन,विकास जैन, भगवान सिंह,विजय ठाकुर, अंसार,संतोष सेन, इमरान, तरूण,अरमान साई कोच सरोज राजपूत, हॉकी मप्र अकादमी कोच आकांक्षा ने किया. मंत्री जी से हाल ही में खेली अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही. दमोह की बेटियो को शुभकामनाये दी,हॉकी मध्य प्रदेश की ओर से मंत्री को बेटियो ने स्मृति चिन्ह भेट किया.प्रदर्शन के आधार पर हॉकी मप्र की टीम का गठन होगा.संचालन अंसार एवं आभार ललित नायक ने माना
