वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 225 पर समेटा

जमैका,13 जुलाई (वार्ता) वेस्ट इंडीज ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के गुलाबी गेंद से खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पहले दिन 225 रन पर समेट दिया। वेस्ट इंडीज ने स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी में 209 रन से पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया ने सबीना पार्क में पहले दिन के अंतिम सत्र में 18.3 ओवर में अपने अंतिम सात विकेट गंवा दिए, जबकि डिनर ब्रेक तक वह 3/138 के मजबूत स्कोर पर था।

जहां दूधिया रोशनी में विकेट गिरने की दर तेज हुई, वहीं रन भी तेजी से बढ़े। मेहमान टीम ने इस दौरान 4.7 रन प्रति ओवर की दर से 87 रन जोड़े और पूरी टीम 225 रन पर आउट हो गई। इससे वेस्टइंडीज को स्टंप्स तक टिके रहने के लिए 30 मिनट का चुनौतीपूर्ण समय मिला।

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिशेल स्टार्क ने एक विकेट निकाला। उन्होंने डेब्यू कर रहे केवलन एंडरसन को आउट किया, जो तीसरे नंबर से आए थे। सलामी बल्लेबाज मिकील लुइस (घुटने में चोट) और जॉन कैंपबेल (बाहरी चोट) मैदान में चोट लगने के बाद अस्पताल में स्कैन करवा रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 48 रन बनाये। शमार जोसेफ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि जेडेन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स को तीन-तीन विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर:

ऑस्ट्रेलिया: 225
वेस्टइंडीज: 16/1

Next Post

उंगली की चोट के बाद बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित

Sun Jul 13 , 2025
लॉर्ड्स 13 जुलाई (वार्ता) तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित है। बशीर चौथे दिन के खेल से पहले अभ्यास के दौरान चौथी और पाँचवीं उंगली पर भारी पट्टियाँ बंधे हुए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं […]

You May Like