
सिंगरौली। म.प्र. शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल ने नगर पालिक निगम सिंगरौली में 8 भाजपाइयों को एल्डरमैन नियुक्त किया है। बहुप्रतिक्षित एल्डरमैनों की ननि सिंगरौली की सूची जारी हुई है, जिसमें कविता प्रसाद गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मानप्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खैरवार, नीरज सिंह परिहार एवं हरिदास गुप्ता को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इधर बताते चले कि नपानि सिंगरौली के चुनाव का कार्यकाल मात्र एक साल ही बचा है। ऐसे में एल्डरमैनों की नियुक्त किये जाने के बाद भाजपाइयों में कोई खास उत्साह नही दिख रहा है। यही चर्चाएं थी कि कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए तरीका अपनाया गया है। यदि एक-डेढ़ साल पहले यही कार्य किया गया होता तो, कार्यकर्ताओं का मनोबल इतना न गिरता।
