
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी गेट पर एक महिला की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। महिला कौन है और कहाँ की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रतीक गुप्ता 31 वर्ष निवासी कसौधन नगर ग्रीन सिटी माढोताल ने सूचना दी कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष की कृषि उपज मंडी गेट के पास मृत अवस्था पड़ी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
