युवक पर धड़धडाते हुए गुजर गई ट्रेन

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत कैथरा रेल्वे फाटक के आगे ट्रेन एक युवक पर धड़धडाते हुए गुजर गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस ने बताया कि हिमांशु पाठक  30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 शहपुरा ने सूचना दी कि राजू कुमार यादव 32 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर एक शहपुरा का उसके यहां काम करता था कैथरा रेल्वे फाटक के आगे ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।

Next Post

जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी पकड़ाए 

Wed Jan 15 , 2025
जबलपुर। चौधरी मोहल्ला में सजे जुआ फड़ पर गढा पुलिस ने छापा मारते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 16 हजार 300 रूपये जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि ताश पत्तों पर रुपये का हार जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे  शेखर चौधरी, […]

You May Like