
जबलपुर। चौधरी मोहल्ला में सजे जुआ फड़ पर गढा पुलिस ने छापा मारते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 16 हजार 300 रूपये जप्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि ताश पत्तों पर रुपये का हार जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे शेखर चौधरी, पप्पी चौधरी, करन अहिरवार,
अरविन्द झारिया, मनीष ठाकुर, राहुल चैधरी, प्रमोद विश्वकर्मा, राकेश सिंह ठाकुर, रतन लाल अहिरवार, अनिल केवट को पकड़ा गया जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
