सतना:बदखर के केमिकल और टायर गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने में किए गए साहसिक कार्य के लिए कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने नगर निगम के 4 फायरमैन केएल सिंह,अनूप सिंह,अंकुर सिंह और सुमित दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित अधिकारी उपस्थित रहे
