मॉर्निंग वॉक पर महिलाओं से लूट, युवती समेत तीन बदमाश फरार

इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों में एक युवती भी शामिल है. वहीं, इसी थाना क्षेत्र में एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला भी सामने आया है.

घटना तलावली तालाब के पास की है. अमिता श्रीवास्तव अपनी सहेली सविता (निवासी स्मार्ट होम) के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती वहां पहुंचे. बाइक पर बीच और पीछे बैठी युवती ने बायपास का रास्ता पूछने के बहाने दोनों महिलाओं को बातचीत में उलझा लिया. इसी दौरान युवती और एक युवक ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन झपट ली. वारदात के बाद बाइक चालक तेज रफ्तार से फरार हो गया. महिलाएं संभल पातीं, उससे पहले आरोपी मौके से निकल चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. कुछ फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस हीरानगर और परदेशीपुरा क्षेत्र के संदिग्ध बदमाशों की जानकारी भी जुटा रही है.

Next Post

नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, घर में अकेले था

Sun Jun 14 , 2026
इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नगर निगम के एक कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय वह घर में अकेला था. मां के वापस लौटने पर मामले का खुलासा हुआ. मृतक की पहचान अखिलेश चौहान उम्र 35 साल पिता लीलाधर चौहान, निवासी छोटा […]

You May Like