कायमपुर गांव में तेंदुए का कहर: दो दिन से लापता गाय जंगल में मृत मिली, ग्रामीणों में दहशत

सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड11 के ग्राम कायमपुर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अनिल शर्मा की गाय का है, जो दो दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। गाय मालिक लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह जंगल में मृत अवस्था में मिली। गाय के शरीर पर तेंदुए द्वारा खाए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ ग्राम कायमपुर में उधम सिंह की गाय की बछिया, राजवीर की बछिया, और भूरा की बकरी एवं बछिया को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इन घटनाओं की जानकारी वन विभाग को दे दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि तेंदुए के आतंक से राहत मिल सके।

तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर कर चुका हैं हमला–

पश्चिम वन क्षेत्र के ग्राम कायमपुर, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया और सत्ती गांव सहित आसपास क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। गांव में तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले एक साल में तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर हमला कर चुका है। कुछ दिन पूर्व भी एक ग्रामीण के घर के पीछे बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। यह घटना रात करीब 2 बजे की थी। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई थी। बताया कि एक साल पहले भी उनके एक अन्य बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। यह दूसरी बार था जब उनके मवेशी पर तेंदुआ ने हमला किया। गांव के लोग तेंदुए के डर से रातों में बाहर निकलने से डरते हैं। एक साल से तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मवेशियों को बचाया जा सके।

Next Post

एसआईआर को लेकर देश में जो स्थिति बनी हे वह चुनाव आयोग की बवकूफी से बनी : गहलोत

Wed Nov 19 , 2025
जयपुर 19 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार से मिलीभगत से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसे लेकर देश में जो स्थिति […]

You May Like