मौनी अमावस्या पर्व पर हजारों भक्तो ने मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर लिया पुण्य लाभ

देवास/ नेमावर । माघ माह की पवित्र मौनी अमावस्या पर्व पर हजारों नर्मदा भक्तो ने मां के पवित्र जल में स्नान कर बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर सुख, धन धान्य , संवृद्धि, की मंगल कामना की ।

पर्व स्नान के लिए सैकड़ों भक्त हरदा ,सीहोर ,बैतूल, शाजापुर, आगर मालवा ,इंदौर सहित कई स्थानों से नर्मदा भक्त वाहनों एवं पांव पैदल चल कर पूर्व स्नान की पूर्व संध्या शनिवार को नर्मदा तट पर पहुंचे शनिवार को आए भक्तो ने मां नर्मदा की पवित्र भूमि में रात्रि विश्राम कर संध्या काल में दीपदान किया वो रात्रि में मां के भजन कीर्तन कर रात्रि जागरण किया अल सुबह प्रातः काल में नर्मदा स्नान कर बाबा सिद्धनाथ की भस्म आरती तथा प्रातः काल होने वाले पुष्प श्रृंगार के दर्शन कर गर्भ गृह में पहुंच बेबाक जलाभिषेक किया । जलाभिषेक के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा भेंट कर आशीष लिया तथा नर्मदा तट पर बैठे गरीबों को अन्न, वस्त्र ,पका भोजन ,फल आदि का दान किया ।

नर्मदा के नागर घाट पहुंचने वाले टी पॉइंट पर सकरी उतार वालें मार्ग होने के कारण तथा मुख्य मार्ग हरदा इंदौर रोड पर ही बसों को रोक कर सवारिया बैठनेठता उतारे जाने के कारण बार बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी जिसके कारण नर्मदा भक्तो को स्नान वाले घाट तक पहुंचने में भारी परेशानी का सांबा करना पड़ा । हालांकि टी पॉइंट पर पुलिस की मुस्तैदी के। चलते जाम पर नियंत्रण भी कर लिया गया ।

मंदिर में भक्तो की दर्शन के लिए लगी लंबी कतार ,, सुबह भस्म आरती तथा पुष्प श्रृंगार दर्शन से ही मंदिर प्रांगण में भक्तो कुदर्शन हेतु लंबी कतार लग गई थी जो दोपहर तक यथावत बनी रही भक्तो ने धैर्य के साथ भगवान के दर्शन कर अपने को धन्य किया ।

सुबह से आरंभ हुआ भोजन भंडारा अंत तक निरंतर चलता रहा ,, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के सानिध्य में वर्षों से अमावस्या पर्व पर भक्तो के लिए चल रहा भंडारा प्रसादी का क्रम अखंड रूप से सुबह से आरंभ हो कर देर शाम तक निरंतर चलता रहा हजारों भक्तो नीस भोजन भंडारे में कतार लग भंडारा भोजन प्रसादी ग्रहण की । क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा इस भोजन भंडारे की सारी व्यवस्थाएं अंत तक उपस्थित हो कर समाले रखते है अपनी टीम के साथ ।

घाटों पर रही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाएं ,, स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा अन्य थानों से पहुंचे पुलिस जवानी की सजगता के साथ यह पर्व स्नान पर सजग निगाहे रखी गई ताकि स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना , दुर्घनाओं पर तत्काल नियंत्रण बना रहे स्नान वाले सभी घाटों पर नावों पर तैराक दल की तैनाती कर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रखा गया ।

वही स्थानीय नगर प्रशासन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल,सी एम ओ आनंदी लाल वर्मा ,एवं सफाई कर्मी अपनी टीम के साथ घाटों पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि स्नान करने करने आए भक्तो को घाट पर गंदगी का सामना न करना पड़े ।

घाट के पास बने पार्किंग स्थल की बजाय बस स्टेंड के पास स्थित रेणुका माता मंदिर के सामने अभी वर्तमान में जैन ग्राउंड में छोटे चार चका वाहन तथा दो चका वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाने की बात नर्मदा स्नान करने आने वाले भक्तो। ने स्थानीय प्रशासन के समुख रखी ताकि सभी वाहनों की सुविधा पूर्वक पार्किंग व्यवस्थाएं हो जावे तथा घाट पर हर पर्व के समय जो जाम की स्थिति निर्मित होती है उससे सभी वाहन चालकों राहत मिल सके वहीं बस स्टेंड से नर्मदा के सिद्धनाथ घाट पहुंचने वाला मार्ग तथा नर्मदा के पुराने वाले पुल से आने वाले वाहन तथा तीर्थ यात्रियों को घाट पर सुगमता से पहुंचाया जा सके भारी भीड़ पर भी नियंत्रण सुगमता से हो जाएगा । अभी सभी वाहन। चालक एवं बसों से वही पुल के पास ही सवारियां तथा वाहन पार्किंग की वजह से उस पहुंच मार्ग पर भारी भीड़ ही जाती है जो किसी बड़े पर्व पर हादसे का कारण भिबंसकता है आने वाले समय पर पर्व पर भारीभीड़ बढ़ना निश्चित है इस ओर स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दे कर समय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे ।

Next Post

प्रभातपट्टन में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन, उमड़ी भीड़ 

Sun Jan 18 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन में रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन रामचन्द्र गर्ग प्रांतीय घोष प्रमुख एवं संत भोला प्रसाद द्विवेदी शेरगढ़ एवं संत सुनील महाराज जामगांव, विधायक चंद्रशेखर देशमुख सम्मिलित हुए। हिन्दू सम्मेलन का शुभारम्भ श्रीराम सेना द्वारा निकाली […]

You May Like