सारंगपुर: ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धामन्दा में मकान निर्माण के दौरान तराई करते हुए एक 17 वर्षीय बालक करंट की चपेट में आ गया. पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक रवि पिता जीतमल नागर उम्र 17 वर्ष निवासी धामंदा करंट की चपेट में आ गया.
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तुरंत परिजन समीप के सिविल अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर की टीम ने बालक का परीक्षण कर मृत्यु घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है.
