मंत्री राजपूत ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर में लिया भाग

सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर परिषद बिलहरा में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहभागिता की और स्वयं श्रमिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

Next Post

अपना पेपर लिखो, दूसरों को मत देखो: आचार्य समय सागर

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल। आचार्य समय सागर महाराज ने साधकों से कहा है कि वे दूसरों की गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं में उलझने के बजाय अपने आत्मकल्याण और मोक्ष की साधना पर ध्यान केन्द्रित करें। समयसार ग्रंथराज के स्वाध्याय के दौरान उन्होंने आत्मस्वरूप, संयम, कषाय और आध्यात्मिक पुरुषार्थ के सम्बन्ध को सरल उदाहरणों के […]

You May Like