शहर को धूलमुक्त बनाने निगम का विशेष अभियान, प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों की कराई जा रही सफाई

ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में शहर को स्वच्छ एवं धूलमुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में डस्ट फ्री मेगा ड्राइव के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं डिवाइडरों पर जमा धूल और मिट्टी को हटाकर सड़कों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में जोन क्रमांक 21 के अंतर्गत कस्तूरबा चौराहे से कम्पू थाना होते हुए एक हजार बिस्तर चौराहे तक डस्ट फ्री मेगा ड्राइव संचालित की गई। इस दौरान मार्ग की सफाई के साथ-साथ डिवाइडरों पर जमा धूल एवं मिट्टी को हटाने का कार्य कराया गया। अभियान में जेडएचओ विजय कुमार एवं डब्ल्यएचओ अशोक कुमार उपस्थित रहे।
वहीं वार्ड क्रमांक 08 में किए गए निरीक्षण के दौरान डिवाइडरों पर जमी धूल एवं मिट्टी को तत्काल साफ कराकर उठवाया गया, जिससे सड़क पर धूल का फैलाव कम किया जा सके।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 49 में केशव उद्यान से साईं डेयरी तक डस्ट फ्री अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई कार्य कराया गया। अभियान में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र परमार, जेडएचओ रामसिंह एवं सहायक रवि राणा उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा डस्ट फ्री अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों को धूलमुक्त बनाने के साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न नेताओं ने जताया शोक

Fri Nov 20 , 2026
लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है, जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर […]

You May Like