
भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की वृहद समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली गई।
शुक्ल ने भर्ती कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिले, इसके लिए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
