
सलकनपुर।शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन निकाला गया. स्वयंसेवकों में अनुशासन दिखाई दिया.
स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, खाकी पेंट व सफेद शर्ट व हाथों में तलवार लेकर घोष की आवाज पर समय कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते रहे. जगह-जगह पर सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों द्वारा पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे. शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है. पथ संचलन रेहटी कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, से नगर में निकला गया.
