बाजार से हटाए अतिक्रमण, वाहनों के काटे चालान

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहन एवं सड़क किनारे जमे यातायात में बाधित अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्र मालवीय चौक से तत्कार होटल तक मालवीय चौक से बगलामुखी मंदिर तक, करमचंद चौक से नौदरा ब्रिज तक, सिविक सेन्टर, दैनिक भास्कर प्रेस तक, लार्डगंज थाना क्षेत्र में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया, एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से नो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।

इसके अलावा मार्ग में किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। साथी ही सभी दुकानदारों को समझाईश दी गई कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात समर वर्मा व उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला के निर्देशन में, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक शिवदयाल सनोडिया द्वारा हमराह यातायात बल एवं नगर निगम टीम के द्वारा की गई।

Next Post

मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पकड़ा

Wed Jun 11 , 2025
इंदौर: महू यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की.पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में, एएसपी रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिकरवार के मार्गदर्शन में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहनों […]

You May Like