गुरुपर्व पर 200 महिलाएं 40 दिन तक करेंगी सुखमनी पाठ

ग्वालियर: स्त्री सत्संग सभा के तत्वावधान में गुरु अर्जुन देव के शहीदी गुरुपर्व पर बीबी रंजीत कौर के सहयोग से फूलबाग स्थित गुरुद्वारा में श्री सुखमनी साहिब जी का महिलाएं प्रतिदिन दो घंटे तक सामूहिक पाठ कर रही हैं। प्रतिदिन फूलबाग गुरुद्वारा में 200 महिलाएं श्री सुखमनी साहिब का पाठ करने पहुंचती हैं। यह संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यह संख्या एक हजार तक पहुंच जाएगी। फूलबाग गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब पाठ का शुभारंभ हुआ।

सुखमनी साहिब पाठ 40 दिनों तक चलेगा। पाठ का समापन 26 मई को होगा।शाम चार बजे शुरू होता है पाठ: बीबी रंजीत कौर ने बताया कि पाठ का शुभारंभ शाम चार बजे होता है। महिलाओं की संख्या बढ़ने पर सुखमनी साहिब का पाठ ऊपर बने नए हॉल में होता है। इस दौरान महिलाएं घर से प्रसाद बनाकर लेकर आती हैं।

इसके बाद भोग लगाकर इसे वितरित किया जाताहै। गुरु अर्जुन देव जी की याद में सुखमनी साहिब का पाठ हर साल शहर की महिलाएं 40 दिनों तक निरंतर करती हैं। इस साल गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरु पर्व 30 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान शहरभर में मीठे पानी की छबीलें लगाई जाएंगी।

Next Post

लू का अहसास कराने लगी गर्मी, अगले चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue Apr 22 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में भी आसमान साफ होने से गर्मी का असर और बढ़ने लगा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं आग में घी का काम कर रही हैं। अब अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिन […]

You May Like