चावल मजबूत; चीनी, दालों में नरमी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा। चीनी और दालों की कीमतों में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 3,782 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,861 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 13 रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में गिरावट का रुख रहा। तुअर दाल और चना दाल के औसत दाम 18-18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। उड़द दाल 16 रुपये और मसूर दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल भी छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 81 रिंगिट चढ़कर 4,071 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.32 प्रतिशत गिरकर 52.80 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वहीं, पाम ऑयल 45 रुपये और वनस्पति 33 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 29 रुपये और सोया तेल की 17 रुपये घट गयी। मूंगफली तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। वहीं, चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

दिल्ली के पतंगोत्सव को इस तरह के उत्सवों का केन्द्र बनाने के लिए समिति गठित करें : शाह

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में हिस्सा लिया और कहा कि पतंगोत्सव को दिल्ली और समूचे देश में विस्तार देने तथा दिल्ली के पतंगोत्सव को इसका केन्द्र बनाने के लिए एक समिति गठित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह […]

You May Like