नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी तेजी रही। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 21 रुपये चढ़कर 3,923 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 24 रुपये महंगा हुआ और 2,805 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत तीन रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 47 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 46 रुपये और उड़द दाल 24 रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव 12 रुपये गिर गया। मूंग दाल पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 21 रिंगिट चढ़कर 4,599 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त में 67.23 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 82 रुपये और वनस्पति की 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 45 रुपये और सूरजमुखी तेल 27 रुपये फिसल गया। सरसों तेल 15 रुपये और पाम ऑयल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 27 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी चार रुपये महंगी हुई।

