मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता से सीधा संवाद शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Post

पन्ना में आदिवासी युवक को मिला 11.19 कैरेट का हीरा, कीमत 50 लाख तक; 2 साल में दूसरी बड़ी सफलता

Mon Jun 29 , 2026
पन्ना,  हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर आदिवासी युवक राकेश गोंड की किस्मत चमकी है। अहिरगवां क्षेत्र की निजी खदान में उसे 11.19 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। जानकारों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये है। राकेश ने अप्रैल में निजी भूमि […]

You May Like