राष्ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों से नहीं किया इनकार-राहुल

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और देश में बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ होने की जानकारी दी लेकिन राष्ट्रपति ने आरोपों को खारिज करने के बजाय सबूत पेश करने को कहा।

राष्ट्रपति से मिलने गये इंडिया गठबंधन की प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले, माकपा महासचिव एम ए बेबी, राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा, भाकपा महासचिव डी राजा, समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य राजीव राय और विदुथलाई चिरुथैगल काची के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य थोल थिरुमावलवन शामिल थे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद श्री गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस बात से आश्चर्यचकित थे कि राष्ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया और न ही यह कहा कि देश में चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे वोट चोरी के सबूत लाने को कहा है और विपक्ष इसके लिए तैयार है। पूरा देश और छात्र जानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सूत्रधार हैं और गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम दे रहे हैं।

श्री गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद पहले मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए थे, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी। इसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर पुलिस थाने ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन नहीं करने दिया गया।

श्री गांधी ने बताया कि विपक्ष सोमवार को उच्चतम न्यायालय जाकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेगा।

Next Post

टॉयलेट करने की बात पर अस्पताल में विवाद, गेट का कांच तोड़ा, 4 कर्मचारी घायल

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित श्री सांई मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बाथरूम करने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने अस्पताल के मुख्य गेट का कांच तोड़ दिया और संचालक व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। करीब 30 मिनट तक चले हंगामे […]

You May Like