इवेंट के नाम पर जनता से लाखों रूपए लेकर शो किया कैंसल

 

घाट फेस्टिवल आयोजकों पर दर्ज हुई एफआईआर,  मैनेजर गिरफ्तार,अन्य फरार

 

2000 दर्शक पहुंचे थे, शो कैंसल होते ही हो गए थे उग्र, हंगामे के बाद हुई थी तोडफ़ोड़,

 

जबलपुर। भेड़ाघाट अंतर्गत लम्हेटा बायपास स्थित एम्बियंस लज में आयोजित किए जा रहे घाट फेस्टिवल में कलाकारों के इवेंट के नाम पर टिकिट के रूप में जनता से लाखों रूपए लेेने के बाद शो को कैंसल करने के मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बड़ा एक्शन लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ने भेड़ाघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने घाट फेस्टिवल के आयोजकों पर राहुल मिश्रा, आदित्य मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक लम्हेटा बायपास स्थित एम्बियंस लाज में आयोजित किए जा रहे घाट फेस्टिवल में गुरूवार शाम 6 बजे से सुनील ग्रोवर, पीयूष मिश्रा आदि कलाकारों का कार्यकम सुनिश्चित था, उक्त कार्यकय में लगभग 1500-2000 लोग उपस्थित थे, परंतु लगभग रात्रि 08:30 बजे तक किसी भी कलाकार के न आने के कारण आमजनों में लगातार आक्रोश की स्थिति बनी और उनके द्वारा आयोजक संस्था के लोगों से पूछताछ की गई, परंतु कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण जनता द्वारा उग्र हो होकर तोड़ फोड़ की गई, जिससे वहां कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई थी।

साढ़े तीन हजार रूपये तक की टिकट-

आयोजक संस्था द्वारा उक्त कार्यक्रम के टिकट बुक माय शो ऑनलाइन प्लेटफार्म एवं काउंटर के माध्यम से आमजनों से बुक कराए गए है, जिसमें व्हीआईपी लाउज सिटिंग प्रतिव्यकित लगभग 600 से 3500 रूपये प्रति व्यक्ति के मान से व्ही आईपी स्टैंडिंग एवं जनरल स्टैंडिंग के रूप में अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से टिकट की राशि ली गई है।

कलाकारों, वेंडरों को नहीं हुआ था भुगतान

जांच टीम ने जब पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि कलाकारों को राशि भुगतान न किए जाने के कारण कलाकार कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। साथ ही आयोजक संस्था द्वारा कायक्रम के अन्य वेंडरों को अनुबंध अनुसार राशि भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण लाईट, साउंड, एंकर आदि के वेंडरों द्वारा भी कार्यकम में भाग नहीं लिया गया। आयोजक संस्था द्वारा जिन कलाकारों के इवेंट के नाम से जनता से लाखों रूपये की राशि ली गई, उन कलाकारों का कार्यक्रम नहीं कराया गया।

जिले की छवि धूमिल, बलवा जैसे बनी स्थिति

संस्था द्वारा अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से अपने व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए फर्जी तरीके से जनता से टिकट की राशि प्राप्त की गई और जनता से प्राप्त राशि का गबन कर जनता के साथ धोखाधड़ी की गई साथ ही संस्था के उक कृत्य से मौके पर बलवा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिस पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मुश्किल से काबू पाया गया।श्रीमती रश्मि चौधरी, अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर की रिपोर्ट पर  पुलिस ने मैनेजर राहुल मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है

पर्यटन विभाग ने जनता को लगाया करोड़ों का चूना: कांग्रेस

उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एसपी से मिलेंगे कांग्रेसी

जबलपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने  बताया कि विगत दिनों मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा घाट फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने म.प्र. की जनता से इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की थी।  मध्यप्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग ने जनता के साथ बड़ी धोखाधड़ी और लूट की। पर्यटन विभाग और उनके धोखाधड़ी के साझेदार सिने क्राफ्ट कंपनी के मालिक राहुल मिश्रा ने उनका भुगतान डकार लिया था। यह आयोजन जो राज्य सरकार के अधीन म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा था, उसमें आम जनता से इतनी बड़ी धोखाधड़ी साफ दर्शाती है कि राज्य सरकार और उनके प्रतिनिधियों ने जनता का पैसा डकार लिया। इस धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच और अपराधी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर  आज दोपहर 2 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी पुलिस अधीक्षक जबलपुर को दस्तावेज सहित शिकायत सौंपेगी।

Next Post

अग्रवाल महासभा ने मनाया नववर्ष मिलन

Fri Jan 24 , 2025
विजयपुर। अग्रवाल महासभा विजयपुर के तत्वावधान में नववर्ष मिलन समारोह एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल रहे जबकि अध्यक्षता राकेश गर्ग एडवोकेट, जिला अध्यक्ष (अग्रवाल समाज मुरैना) ने की। कार्यक्रम में श्योपुर और मुरैना जिले […]

You May Like